हुवावेई 5G परीक्षण में भागीदारी पर फैसला आर्थिक और सुरक्षा हित पर आधारित होगा: रवीश कुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2019

नयी दिल्ली। सरकार चीन की दूरसंचार कंपनी हुवावेई के 5जी परीक्षण में भागीदारी पर फैसला देश के आर्थिक और सुरक्षा हितों के आधार पर करेगी। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि कई कंपनियों ने 5जी सेवाओं के परीक्षण में भाग लेने मे रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर गौर करने के लिए गठित समिति ने अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों तथा विभिन्न अंशधारकों से जानकारी ली है। 

इसे भी पढ़ें: पेश किये जाने वाले उत्पादों पर मुख्य ध्यान "भारत पहले" पर होगा: सैमसंग

कुमार ने कहा कि हमारी समझ यह है कि यह फैसला करते समय कई चीजों का ध्यान रखना होगा। हमारे बाजार का आकार। शोध एवं विकास में हमारी क्षमता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओसाका में जी-20 बैठक में उल्लेख किया है कि कैसे हम इन चीजों का इस्तेमाल कर ‘मेक इन इंडिया’ पर ध्यान दे सकते हैं। कुमार ने कहा, ‘‘हम जो भी निर्णय करेंगे वह आर्थिक और सुरक्षा हित पर आधारित होगा। ऐसे में इस फैसले में जो भी चीजें जरूरी हैं, समिति उस पर गौर करेगी।’’ 

इसे भी पढ़ें: जीवी मोबाइल्स ने एन-3720 फीचर फोन पेश किया, पावर बैंक की तरह करेगा काम

अमेरिका ने सुरक्षा चिंता की वजह से हुवावेई पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही अमेरिका अन्य देशों पर भी चीन की दूरसंचार कंपनी के परिचालन पर अंकुश का दबाव बना रहा है। भारत ने अभी यह फैसला नहीं किया है कि वह हुवावेई को 5जी परीक्षण में भाग लेने की अनुमति देगा या नहीं।

प्रमुख खबरें

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

Africa Cup में मचा बवाल, मैदान छोड़ने पर Senegal से छिना खिताब, Morocco बना नया Champion