आतिशी की शिकायत पर गंभीर को आरोपी के तौर पर तलब करने पर फैसला सुरक्षित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने आप नेता आतिशी मरलेना की शिकायत पर भाजपा नेता गौतम गंभीर को आरोपी के तौर पर तलब करने पर आदेश सोमवार को सुरक्षित रखा। आतिशी ने आरोप लगाया था कि गंभीर का नाम दिल्ली के दो विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता के तौर पर दर्ज है।अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने आदेश 22 अक्टूबर के लिए सुरक्षित रखा।अदालत ने आतिशी की दलीलों पर सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा।

आतिशी ने कहा था कि भाजपा सांसद गंभीर को आरोपी के तौर पर तलब करने के लिए पर्याप्त आधार हैं।अदालत ने पहले आतिशी से गंभीर के खिलाफ याचिका दाखिल करने के अधिकार क्षेत्र को साबित करने को कहा था।वकील मोहम्मद इरशाद द्वारा दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया है कि गंभीर ने करोल बाग तथा राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता के तौर पर जानबूझकर और अवैध तरीके से नाम लिखाया था।इस साल के आम चुनाव में गंभीर ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आतिशी को हराया था।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: नदियां उफान पर, Hirakud Dam के 16 गेट खोले गए और सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोग

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की