संख्या बल के अनुसार होगा फैसला, शरद पवार का बयान सुनकर उद्धव ठाकरे को लगेगा बड़ा झटका

By अभिनय आकाश | Sep 04, 2024

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारी में जुट गई हैं। बैठकों के दौर जारी हैं। ऐसे में देखा जा रहा है कि इस बार मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पिछले कुछ दिनों से इस बात पर चर्चा चल रही थी कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद चंद्र पवार ने इस पद के चेहरे को अपनी प्रतिक्रिया दी है।  उन्होंने कोल्हापुर में कहा कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर पहले यह देखना होगा कि किस पार्टी के कितने उम्मीदवार चुनकर आएंगे, उसके बाद संख्या बल के अनुसार फैसला होगा।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल से यात्री परेशान, 63 डिपो पूरी तरह से बंद

इस समय शरद पवार ने एक उदाहरण भी दिया है, 1977 में बानी के बाद चुनाव हुआ था। उस चुनाव को किसी ने आगे नहीं बढ़ाया था। जयप्रकाश नारायण ने कहा विरोध में सभी को एक साथ आना चाहिए। सभी एक साथ आए, फिर चुनाव के बाद मोरारजी देसाई के नाम की घोषणा की, चुनाव में वोट मांगते वक्त कहीं भी मोरारजी देसाई के नाम की घोषणा नहीं की गयी। 

प्रमुख खबरें

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण

MS NOW, CNN और Politico की व्हाइट हाउस में एंट्री बैन, फेक न्यूज का आरोप लगाकर ट्रंप ने रिपोर्टर को रोका

Meerut Air Show: IAF की Suryakiran टीम ने आसमान में बिखेरे तिरंगे के रंग