कोरोना के कहर के कारण उत्तर प्रदेश के बहराइच में रात्रि कर्फ्यू लागू करने का फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2021

बहराइच (उत्तर प्रदेश)। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर बहराइच में बुधवार से 30 अप्रैल तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की विभिन्न धाराओं तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी शंभू कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 500 से अधिक हो जाने के चलते महामारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 14 से 30 अप्रैल तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक तत्काल प्रभाव से रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें: अपोलो टायर्स ने फैलाया अपना कारोबार, अमेरिका और कनाडा में बस टायर खंड में प्रवेश किया

इन जिलों में आगामी पंचायत चुनाव में मतदान करने, रमजान, नवरात्र के त्योहार तथा महाराष्ट्र, दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर एक बार फिर प्रवासी कामगार यहां वापस आने शुरू हो गये हैं। राज्य में श्रावस्ती सहित कई जिलों में कुछ दिन पहले से ही रात्रि कर्फ्यू लागू है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार