प्रकृति का कहर: देश के कइ राज्य बाढ़ से बेहाल, मणिपुर में सूखे जैसे हालात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2019

इम्फाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के मंत्रिमंडल ने राज्य में कम वर्षा होने के कारण 70 से अधिक तहसीलों में फसल नहीं होने से राज्य में सूखे जैसे हालात की घोषणा की है। एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री के सचिव एन जियोफ्रे की ओर से जारी बयान में कहा गया कि केन्द्र सरकार से राहत पाने के वास्ते शनिवार को यह निर्णय लिया गया।

इसे भी पढ़ें: रोहिंग्याओं के अवैध प्रवेश में मदद करने वाले लोगों की पहचान की जाए: एन बीरेन सिंह

बयान में कहा गया,‘‘इस साल कम बारिश के कारण राज्य के 70 से अधिक तहसीलों में फसलें प्रभावित हुई हैं। जिन गांवों में 33 प्रतिशत से 50 प्रतिशत से अधिक फसल नहीं हुई हैं उन्हें मामूली और गंभीर रूप से प्रभावित की श्रेणी में रखा गया है।’’

इसे भी पढ़ें: सरकार गिराने की मंशा से भाजपा हमारे कर्नाटक के विधायकों मुंबई ले गई है- गुलाम नबी आजाद

बयान के अनुसार मंत्रिमंडल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने हालात पर चर्चा के लिए कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, शीर्ष अधिकारियों, 16 जिलों के उपायुक्तों और कृषि संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्चस्तरीय आपात बैठक की थी।

प्रमुख खबरें

अभिषेक बनर्जी के अदालतों पर बयान से Calcutta High Court नाराज, सुरक्षा याचिका पर फैसला सुरक्षित

सैनिक ने रक्षा मंत्री को सरेआम डांट दिया, Video देख भारत समेत हिल जाएगी दुनिया!

ACC Battery विनिर्माण के लिए Reliance Industries समेत 22 कंपनियों ने लगाई बोली

Nvidia के CEO Jensen Huang की कुर्सी खतरे में, कंपनी के 600 अरब डॉलर डूबे