शेयर बाजार में चार दिन से जारी गिरावट पर विराम लगा,सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2021

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स 166 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी में तेजी के साथ बाजार चढ़ा। बाजार में कारोबार सीमित दायरे में रहा और अंत में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 166.07 अंक यानी 0.32 प्रतिशत बढ़त के साथ 52,484.67 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 42.20 अंक यानी 0.27 प्रतिशत मजबूत होकर 15,722.20 अंक पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुई मुठभेड़ में पांच आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

मझोले और छोटी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन बेहतर बना हुआ है।इसका कारण इन कंपनियों की बेहतर कमाई की उम्मीद से निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सोल नुकसान में रहे जबकि तोक्यो में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में सकारात्मक रुख रहा। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड मामूली गिरावट के साथ 75.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

प्रमुख खबरें

1 जुलाई से बड़ी राहत! Petrol-Diesel की बिक्री पर लगी पाबंदियां हटाएगी सरकार, सुधरेगी सप्लाई

AI Investment पर दुनिया के सबसे बड़े बैंक की चेतावनी, Global Economy पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा

आखिर ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी कैसे होती है? और इससे कैसे बचें? समझिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प में तेजी से अपना योगदान बढ़ा रहा गुना: सिंधिया