तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान निवार, तमिलनाडु के कई जिलों में अलर्ट जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2020

चेन्नई। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘निवार’ में परिवर्तित चुका है तथा इसके और विकराल रूप धरने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को बताया कि तूफान बुधवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकरा सकता है। विभाग ने कहा कि बुधवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि यहां चेम्बरमबक्कम समेत कई जलाशयों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और निचले स्थानों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

UNSC का बड़ा एक्शन: Red Sea में Houthi Rebels पर 2027 तक रहेगी पैनी नजर, US और Iran में भारी टकराव

Lock Upp 2 Elimination | Madhuri Jain Grover शो से बाहर, टास्क में Yogesh Rawat ने माना- रोमांच के लिए मॉल से चुराए 50-60 हजार के सामान

MEA को दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा झटका, विदेशी CPV Tenders का टेक्निकल मूल्यांकन रद्द, नए RFP के निर्देश

Sanjay Raut के चोरी की संपत्ति तंज पर Eknath Shinde का पलटवार, बोले- घटिया टिप्पणियों का जवाब नहीं देता