फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए बनाया गया था Rashmika Mandanna का डीपफेक वीडियो, Delhi Police ने 23 साल के लड़के को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो के सिलसिले में आंध्र प्रदेश के एक स्नातक (बी-टेक) युवक को गिरफ्तार किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ था। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान आंध्र प्रदेश के गुंटूर में रहने वाले 23 वर्षीय ईमानी नवीन के रूप में हुई, जिसने इंस्टाग्राम पर रश्मिका मंदाना के अपने फैन पेज पर फॉलोअर्स की संख्या को बढ़ाने के लिए यह वीडियो बनाया था।

इसे भी पढ़ें: Mumbai के राम मंदिर की सफाई करते नजर आए Jackie Shroff, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पुलिस उपायुक्त (आईएफएसओ) डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि नवीन ने सिर्फ फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अभिनेत्री का डीपफेक वीडियो बनाया और इसे 13 अक्टूबर को फैन पेज पर पोस्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने वीडियो बनाने के लिए यूट्यूब की मदद से एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) तकनीक का इस्तेमाल किया था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि डीपफेक वीडियो के कारण दो सप्ताह के भीतर इस पेज की फैन फॉलोइंग 90 हजार से बढ़कर 1,08000 हो गई। अधिकारी ने बताया कि जब नवीन को बाद में यह अहसास हुआ कि मामला एक राष्ट्रीय सनसनी बन गया और उसके बनाए डीपफेक वीडियो के खिलाफ प्रसिद्ध फिल्मी हस्तियों ने ट्वीट करना शुरू कर दिया है तो वह डर गया और उसने इंस्टाग्राम चैनल से विवादित पोस्ट हटा दिया और इंस्टा चैनल का नाम भी बदल दिया।तिवारी ने बताया कि नवीन ने अपने उपकरणों से प्रासंगिक डिजिटल डेटा को भी हटा दिया था।

इसे भी पढ़ें: किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था, Annapoorani विवाद पर Nayanthara ने जारी की माफी

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान कथित डीपफेक वीडियो से संबंधित 500 से अधिक सोशल मीडिया खातों को खंगाला गया।अधिकारी ने बताया कि गहन विश्लेषण और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के बाद आखिरकार इंस्टाग्राम पर नवीन के अकाउंट का पता लगा लिया गया। उन्होंने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मनोज कुमार की निगरानी में निरीक्षक हंसराज स्वामी और उपनिरीक्षक कपिल यदुवंशी की एक टीम को आंध्र प्रदेश के गुंटूर भेजा गया और नवीन को उसके घर से पकड़ लिया गया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि नवीन ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह रश्मिका मंदाना का बहुत बड़ा प्रशंसक है और उसने मंदाना और दो अन्य फिल्म अभिनेताओं के फैन पेज बनाये हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि वह तीनों पेजों का प्रबंधन करता था और उन पर साफ-सुथरे वीडियो अपलोड करता था। उन्होंने बताया कि दो अन्य फिल्मी सितारों के फैन पेज के फॉलोअर्स लाखों में थे, लेकिन मंदाना के फैन पेज की संख्या एक लाख से कम थी। उन्होंने बताया कि नवीन के पास से एक लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन बरामद किये गये।

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट