लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के साथ काम नहीं करेंगी दीपिका पादुकोण!

By रेनू तिवारी | Aug 07, 2019

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण निस्संदेह बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। जब भी दीपिका अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तस्वीरें शेयर करती हैं, तो उनके फैंस असीम प्यार की बौछार करते हैं। एक फैशन पत्रिका से बात करते हुए, दीपिका पादुकोण ने निर्देशक लव रंजन की आगामी फिल्म में उनके साथ काम करने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। कुछ दिन पहले 'पिकू' की अभिनेत्री को रंजन के घर पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ जाते देखा गया था। तब से ये कयास लगाये जा रहे थे कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक बार फिर लव रंजन की फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। 

लव रंजन के घर के बाहर स्पॉट किये जाने के बाद दीपिका पादुकोण पर दबी आवाज से ये सवाल उठ रहे थे कि क्या अब दीपिका पादुकोण किसी यौन उत्पीड़न के आरोपी के साथ काम करेंगी? क्योंकि लव रंजन पर एक अज्ञात महिला द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। पत्रिका से बात करते हुए, स्टार से सवाल किया गया था कि क्या वह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ काम करने के लिए तैयार होगी, जिस पर यौन दुराचार का आरोप लगाया गया है। जिस पर दीपिका ने कथित तौर पर कहा कि वह कभी भी यौन उत्पीड़न के आरोपियों के साथ काम नहीं करती है। इस बात के साथ ही दीपिका ने यह साफ कर दिया फिलहाल वह लव रंजन और रणबीर कपूर के साथ कोई फिल्म नहीं कर रहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या सच में लंदन में राखी सावंत ने कर ली शादी या फिर कोई नया ड्रामा? जानें क्या हैं सच

आपको बता दें कि दीपिका मेघना गुलज़ार की 'छपाक' में विक्रांत मैसी के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में दीपिका एक एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक '83 में भी काम कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!