प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ कर इरफान खान से मिलने दौड़ पड़ी थीं दीपिका पादुकोण, गले लगा कर कहा- मेरे फेवरेट शख्स

By रेनू तिवारी | May 04, 2020

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और एक शानदार इंसान इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को अचानक दुनिया से अलविदा कह दिया। इरफान खान एक ऐसी शख्सियत थे जिन्हें हर कोई बहुत प्यार करता था। इरफान खान एक बेहतरीन कलाकार के साथ-साथ शानदार इंसान थे। इरफान खान ने हमेशा धर्म-जाति से उपर उठकर इंसानियत को अहमियत दी इसलिए जिस दिन इरफान इस दुनिया से गये हर किसी की आंखें नम थी। उनको गुजरे हुए दिन बीत रहे हैं लेकिन फैंस और उन्हें चाहने वाले अभी भी उनकी यादों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इरफान  ऐसे इंसान थे जिसे भूला पाना मुमकिन नहीं है। इरफान जैसे कलाकार एक बार जन्म लेते हैं। उनकी इसी काबिलियत के कारण बॉलीवुड के सितारे भी उनके दीवाने थे। इरफान की एक फैन दीपिका पादुकोण भी हैं। दीपिका इरफान की कितनी इज्जत करती हैं ये बात एक वायरल वीडियो देख कर आप पता लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: इस तरह करीना कपूर को कॉपी करती हैं उर्वशी रौतेला, लंबे टाइम बाद हाथ लगा सबूत

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें  दीपिका पादुकोण एक प्रेस ब्रीफींग में मीडिया से बात कर रही हैं उसी समय इरफान खान वहां पहुंच जाते हैं और दीपिका प्रेस ब्रीफिंग को छोड़ कर उनके पास जाकर मिलती हैं और उन्हें गले लगाती हैं। उनसे मिलने के बाद वह फिर अपनी बात मीडिया से पूरी करती हैं।

आपको बता दें दीपिका पादुकोण और इरफान खान शूजित सरकार की फिल्म पीकू में साथ काम कर चुकें हैं। इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी थे।

प्रमुख खबरें

G20 बैठक: S Jaishankar ने कनाडा की विदेश मंत्री Anita Anand समेत कई समकक्षों से की चर्चा

Maharashtra SIR: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये