एसिड अटैक सर्वाइवर लुक में दीपिका पादुकोण को देख हैरान हुए बॉलीवुड सेलेब्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

मुंबई। दीपिका पादुकोण ने अपनी अगली फिल्म ‘‘छपाक’’ के लुक का सोमवार को खुलासा किया। इस फिल्म में वह तेजाब हमले की एक पीड़िता की भूमिका निभा रही है और उन्होंने कहा कि यह किरदार हमेशा उनके लिए खास रहेगा। 33 वर्षीय अभिनेत्री ने यह भी घोषणा की कि मेघना गुलजार के निर्देशन वाली यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें: OMG! जल्द ही राजनीति में दस्तक दे सकती हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका ने फिल्म में अपने लुक की तस्वीर के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किया, ‘‘एक ऐसा किरदार जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।

मालती शूट आज शुरू हो गया। 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी फिल्म।’’ यह फिल्म तेजाब हमले में बची और सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। यह दीपिका की प्रोडक्शन के क्षेत्र में डेब्यू फिल्म भी है। फिल्म में विक्रांत मैसी भी है।

इसे भी पढ़ें: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर करने वाली इनके साथ बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री

गौरतलब है कि साल 2005 में दिल्ली में एक बस स्टैंड पर खड़ी लक्ष्मी पर उसकी उम्र से दोगुनी उम्र के व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया था। हमलावर लक्ष्मी के परिवार का परिचित था और लक्ष्मी ने उस व्यक्ति के प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

प्रमुख खबरें

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

शाहनवाज हुसैन का आरोप, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी सरकार, डर के साये में अल्पसंख्यक

अब दिल्ली से दहलेगा पाकिस्तान! 450- 800 KM क्षमता, ब्रह्मोस के नए वर्जन में क्या-क्या?

नए साल से पहले भारतीय पासपोर्ट हुआ कमजोर, अमेरिका को भी बड़ा झटका