डिजिटल माध्यमों के जरिए NCC कैडेट्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण, रक्षा मंत्री ने जारी किया ऐप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2020

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनसीसी कैडेट के ऑनलाइन प्रशिक्षण में मदद के लिए बृहस्पतिवार को एक ‘ऐप’ जारी किया। रक्षा मंत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘ कोविड-19 के कारण लगे प्रतिबंधों के मद्देनजर, एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) कैडेटों के प्रशिक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है क्योंकि यह ज्यादातर सम्पर्क-आधारित प्रशिक्षण है।’’ बयान में कहा गया है कि निकट भविष्य में स्कूलों और कॉलेजों के खुलने की संभावना नहीं है, इसलिए महसूस किया गया कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जाए। बयान में कहा कि ‘डीजीएनसीसी ऐप’ का लक्ष्य एनसीसी कैडेटों को पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण वीडियो, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न सहित सभी प्रशिक्षण सामग्री एक मंच पर मुहैया कराना है। 

इसे भी पढ़ें: छावनी कोविड योद्धा संरक्षण योजना का रक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ, 10000 कर्मियों को मिलेगा बीमा कवर 

‘ऐप’ जारी होने के बाद सिंह ने ट्वीट किया कि यह ऐप ‘डिजिटल लर्निंग’ के संबंध में एनसीसी कैडेटों के लिए उपयोगी होगा और कोविड-19 के प्रतिबंधों के मद्देनजर पेश आ रही ‘प्रत्यक्ष संपर्क’ की कठिनाइयों को दूर करेगा। उन्होंने कहा कि एनसीसी राष्ट्र को एकता, अनुशासन, सेवा के मूल्य प्रदान करता है। मैंने ऐप के शुभारंभ के दौरान एनसीसी कैडेट्स के साथ बातचीत की और उनके सवालों के जवाब भी दिए। मैं उनकी सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता