रक्षा मंत्री ने सेना से मांगी थी रिपोर्ट, आर्मी चीफ मनोज पांडे ने राजनाथ सिंह को गोलीबारी की जानकारी दी

By अभिनय आकाश | Apr 12, 2023

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के भारतीय सेना के चार जवानों की हत्या कर दी गई, जिसे फ्रेट्रिकाइड का मामला माना जा रहा है। बठिंडा छावनी में गोलीबारी की घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई, जिसके बाद सैन्य ठिकाने की घेराबंदी कर दी गई। सुरक्षा एजेंसियों ने घटना के पीछे एक आतंकी हमले से इंकार किया। सूत्रों के हवाले से एएनआई न्यूज एजेंसी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना के बारे में जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ें: Bathinda Military Station Firing: गोली चलाने वाले एक शख्स को सेना ने हिरासत में लिया, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना पर अतिरिक्त डीजीपी बोले

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर हुई फायरिंग आतंकी हमला नहीं था 

पंजाब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत खुराना ने बताया कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर हुई गोलीबारी के संबंध में अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह स्पष्ट है कि यह आतंकवादी कृत्य नहीं था। वहीं पंजाब के विधायक अनमोल गगन मान ने कहा कि भटिंडा सैन्य स्टेशन पर गोलीबारी "आंतरिक लड़ाई का मामला" थी। उसने कहा कि उसने पंजाब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से बात की है और जांच चल रही है। 

प्रमुख खबरें

बंकर में जाकर छिप...जब जरदारी को मोदी का डर सताया, खुद पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने सच बताया

ताइवान जलडमरूमध्य में चीन के युद्धाभ्यास: जापान से तनातनी के बीच दिखे ड्रैगन के तेवर, अमेरिका को सीधी चुनौती

Donald Trump Calls Putin: जेलेंस्की से मुलाकात से पहले पुतिन से बात, ट्रंप का नया खेल

समुंदर का कातिल ऑक्टोपस, नौसेना के जिस INS वाघशीर सबमरीन में सवार हुईं सुप्रीम कमांडर वो कितनी घातक है?