द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासी छात्रों ने जमकर मनाया जश्न, भारत माता की जय के लगाए नारे

By अनुराग गुप्ता | Jul 25, 2022

देहरादून। प्राचीन परंपराओं एवं आधुनिक राष्ट्र की आकांक्षाओं को पूरा करने के संकल्प के साथ द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ ली। वह जनजातीय समुदाय से आने वाली देश की पहली राष्ट्राध्यक्ष और इस शीर्ष संवैधानिक पद को ग्रहण करने वाली दूसरी महिला हैं। आदिवासी आईटीआईटीआई दून संस्कृति स्कूल के बच्चों के द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर उत्साह और उल्लास के साथ तिरंगा लहराया और जमकर जश्न मनाया।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति के शपथ समारोह में खड़गे को नहीं मिला समुचित स्थान, विपक्ष ने राज्यसभा के सभापति को लिखा पत्र 

आपको बता दें कि आईटीआईटीआई दून संस्कृति स्कूल में आदिवासी बच्चे पढ़ते हैं और वो द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर काफी ज्यादा उत्साहित दिखाई दिए। इस दौरान आदिवासी बच्चों ने भारत माता की जय के जयकारे भी लगाए। बच्चों की तस्वीरें भी सामने आईं। जिसमें बच्चे तिरंगे लिए हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे एक पोस्टर लगा है। इस पोस्टर में द्रौपदी मुर्मू और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: जनपथ रोड होगा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का नया पता, सोनिया गांधी के बनेंगे पड़ोसी 

इस स्कूल का उद्घाटन साल 2004 में द्रौपदी मुर्मू और अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। उल्लेखनीय है कि अटल बिहारी वाजपेयी आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाने वाले पहले प्रधानमंत्री थे। इस स्कूल में आदिवासी बच्चों की पढ़ाई होती है। साथ ही इस स्कूल में आतंकवाद और उग्रवाद प्रभावित पूर्वोत्तर के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है।

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा