दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘सामान्य’, रविवार को आंशिक सुधार की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को वायु गुणवत्ता उच्च मानक अंकों के साथ ‘सामान्य’ श्रेणी में दर्ज की गई और रविवार को इसमें आंशिक रूप से और सुधार होने की उम्मीद है। सरकारी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने बताया कि गत 24 घंटे में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 197 रहा जो ‘सामान्य’ श्रेणी है लेकिन ‘खराब’ श्रेणी से महज चार अंक कम है। वहीं शुक्रवार को एक्यूआई 204 अंकों के साथ ‘ खराब’ श्रेणी में दर्ज किया किया। उल्लेखीय है कि शून्य से 50 तक के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 तक को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक को ‘सामान्य’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 तक को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है। 

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण और कोरोना से बचना है तो बंद करना होगा रूमाल और सर्जिकल मास्क लगाना

भू विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानी ‘सफर’ ने बताया कि शनिवार को दिल्ली के एक्यूआई में प्रदूषण फैलाने वाले पीएम 2.5 कण की प्रमुखता रही लेकिन रविवार को इसमें सुधार होने की उम्मीद है। सफर ने कहा कि कुल मिलाकर दिल्ली का एक्यूआई उच्च अंकों के साथ ‘सामान्य’ श्रेणी में और‘खराब’ श्रेणी के करीब रहा जिसमें पीएम-2.5 प्रदूषक की बहुलता रही। सफर के मुताबिक कल आंशिक सुधार के साथ दिल्ली काएक्यूआई ‘सामान्य’ श्रेणी में बना रहेगा और 12 अक्टूबर को इसमें और सुधार आएगा लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘सामान्य’ श्रेणी में ही रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र और मजबूत होने की उम्मीद है और जिसके पश्चिम-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ने और उत्तर एवं मध्य भारत के मौसम प्रणाली को प्रभावित करने की संभावना है। 

प्रमुख खबरें

DRI ने Bengaluru और पुणे में जब्त की 18 किलो नशीली दवाएं, चार गिरफ्तार

Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे श्रमिकों को बचाने पहुंचा 11 सदस्यीय भारतीय दल

Rajnath Singh बोले Nepal Flood Crisis पर भारत चिंतित, भेजी जा रही मदद

Delhi Fire Safety: इमारतों के लिए नए नियम अधिसूचित, कड़े होंगे सुरक्षा मानक