शिअद ने भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए समिति गठित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2020

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली विधानसभा के अगले माह होने वाले चुनाव के संबंध में भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे पर विचार विमर्श के लिए सोमवार को तीन सदस्यीय समिति गठित की।बादल ने यहां बयान में कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन सहयोगियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के लिए समिति भाजपा की दिल्ली इकाई के साथ ही केन्द्रीय नेतृत्व से चर्चा करेगी।

इसे भी पढ़ें: सुखबीर बादल शिरोमणि अकाली दल के दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित

तीन सदस्यीय समिति में सांसद बलविंदर सिंह भुंदुर, नरेश गुजराल और पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा शामिल हैं।शिअद, भाजपा के साथ मिल कर दिल्ली की चार सीटों-हरीनगर, कालकाजी,राजौरी गार्डन और शाहदरा में चुनाव लड़ता आया है।दिल्ली की 70 सीटों वाली विधानसभा के लिए आठ फरवरी को चुनाव होने हैं और मतगणना 11 फरवरी को होगी।

प्रमुख खबरें

US के लिए बहुत बड़ा परमाणु खतरा है Pakistan, Tulsi Gabbard के खुलासे के बाद Donald Trump ने पकड़ा माथा

Kim Jong Un को जिन्होंने वोट नहीं किया उनका क्या होगा? जानें- उत्तर कोरिया में कैसे होते हैं चुनाव

Prabhasakshi NewsRoom: Global War का खिलाड़ी है भारत में पकड़ा गया अमेरिकी नागरिक Matthew VanDyke

Top 10 Breaking News | 19 March 2026 | Haryana Heart Attack Deaths | Pakistan-Afghanistan Ceasefire |आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें