सुखबीर बादल शिरोमणि अकाली दल के दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित

sukhbir-badal-shiromani-re-elected-president-of-akali-dal
[email protected] । Dec 14 2019 4:38PM

आज 14 दिसंबर को शिरोमणि अकाली दल के स्थापना दिवस पर शिअद के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ और सुखबीर बादल सर्वसम्मित से चुन लिए गए। सुखबीर सिंह बादल तीसरी बार पार्टी के अध्यक्ष बने हैं।

अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार को सुखबीर सिंह बादल को एकमत से दोबारा पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया। सुखबीर लगातार तीसरी बार पार्टी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह लगातार तीसरा मौका है जब पंजाब के उप मुख्यमंत्री रह चुके सुखबीर सिंह बादल को पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है।

इसे भी पढ़ें: अकाली दल के 99वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले, भाजपा गर्व महसूस करती है कि हमारा गठजोड़ आपसे है

उन्होंने बताया कि शिअद के वरिष्ठ नेता तोता सिंह ने सुखबीर के नाम का प्रस्ताव किया और पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने उनके नाम का अनुमोदन किया।शिरोमणि अकाली दल शनिवार को 99 वां स्थापना दिवस मना रहा है।शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तेजा सिंह समुंदरी हॉल में अध्यक्ष पद का चुनाव किया गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़