दिल्ली बीजेपी चीफ ने रिंकू शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर 5 लाख की आर्थिक सहायत दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2021

नयी दिल्ली। भाजपा की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को रिंकू शर्मा के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रिंकू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही भाजपा नेता ने पीड़ित परिवार को दिल्ली सरकार से एक करोड़ रुपये की सहायता दिये जाने की मांग की। मंगोलपुरी में शर्मा के परिजन से मुलाकात के बाद गुप्ता ने कहा, रिंकू शर्मा सामाजिक रूप से सक्रिय थे। वह राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने में भी शामिल थे। भाजपा उनकी निर्मम हत्या की निंदा करती है। भाजपा नेता ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में करने की भी मांग की। 

प्रमुख खबरें

SBI Clerk Prelims Admit Card जारी, sbi.bank.in से डाउनलोड करें अपना Call Letter

Odisha में पाठ्यपुस्तकों में गलतियों का विरोध, कॉजपा ने मांगा मंत्री Nityanand Gond का इस्तीफा

Asian Games में Indian Women Hockey Team ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराया

India New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा प्रभावी, पीयूष गोयल ने दी जानकारी