दिल्ली सरकार का ऐलान, लॉकडाउन से प्रभावित ऑटो-टैक्सी चालकों को दी जाएगी वित्तीय मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली मंत्रिमंडल ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर और लॉकडाउन से प्रभावित पारा-ट्रांजिट वाहनों के सार्वजनिक सेवा बैज धारकों (चालकों) को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद देने के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। दिल्ली के परिवहन विभाग ने एक बयान में बताया कि वर्ष 2020 के लाभार्थियों को फिर से आवेदन नहीं करना होगा और उनके आधार से जुड़े खाते में सीधे 5000 रुपये आ जाएंगे। हालांकि, यह स्थानीय निकाय द्वारा मृत्यु सत्यापन पर आधारित होगा।

इसे भी पढ़ें: भगवान परशुराम जयंती पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने किया हवन, कोरोना से मुक्ति के लिए की प्रार्थना

बयान में बताया गया कि चार मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सार्वजनिक सेवा बैज धारकों को पांच-पांच हजार रुपये की एकमुश्त मदद देने की घोषणा की थी। इससे ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, टैक्सी, फटाफट सेवा, पर्यावरण अनुकुल सेवा, ग्रामीण सेवा और मैक्सी कैब के चालक लाभांवित होंगे।

प्रमुख खबरें

Kota में पुनर्मतदान कवरेज के दौरान पत्रकारों से हाथापाई, पुलिस ने FIR दर्ज की

Delhi Police ने Kirti Nagar में 40 लाख की चोरी के आरोप में नौकर विशाल कुमार को पकड़ा

खनिज खोज में तेजी के लिए NITI Aayog ने निजी भागीदारी और आसान नियमों की सिफारिश की

NSE IPO खुलने से पहले जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, 17 सितंबर से शुरू होगा 22561 करोड़ का इश्यू