भगवान परशुराम जयंती पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने किया हवन, कोरोना से मुक्ति के लिए की प्रार्थना

Lord Parshuram Jayanti
प्रतिरूप फोटो
दिनेश शुक्ल । May 14 2021 10:21PM

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर 12 नंबर लक्ष्मण नगर स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में हवन कार्यक्रम संपन्न किया गया। हवन में पूर्णाहुति के समय भगवान परशुराम जी से प्रार्थना की गई कि कोरोना वायरस भारत देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व से जल्द से जल्द खत्म हो

भोपाल। भगवान परशुराम की जयंती कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाई गई। इस अवसर पर राजधानी के 12 नंबर स्टाप स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान कोरोना की समाप्ति और देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के निर्णय से लोकतंत्र के चौथे खंभे को मिलेगी सुरक्षा : आलोक शर्मा

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर 12 नंबर लक्ष्मण नगर स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में हवन कार्यक्रम संपन्न किया गया। हवन में पूर्णाहुति के समय भगवान परशुराम जी से प्रार्थना की गई कि कोरोना वायरस भारत देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व से जल्द से जल्द खत्म हो, लोग सुख से अपना जीवन निर्वहन करें, देश प्रगति की ओर बढ़े उन्नति करें, आपस में भाईचारा बना रहे।

 

इसे भी पढ़ें: ब्लैक फंगस की दवा की कालाबाजारी और जमाखोरी पर नजर रखें- शिवराज सिंह चौहान

हवन में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं संगठन के संरक्षक पीसी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश पुष्पेंद्र मिश्रा, पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महेंद्र मिश्र, सावित्री तिवारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, प्रदेश कोषाध्यक्ष आनंद पाठक कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य महेंद्र मिश्रा सुरेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश झा तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़