दिल्ली मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य कार्ड परियोजना को वित्तीय मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2021

नयी दिल्ली| दिल्ली मंत्रिमंडल ने मंगलवार को सरकार की स्वास्थ्य कार्ड परियोजना को वित्तीय मंजूरी दी, जो एक एकीकृत स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचआईएमएस) का हिस्सा होगी।

इसे भी पढ़ें: रोहिणी अदालत गोलीबारी मामला: दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर नवीन बल्ली को हिरासत में लिया

परियोजना के अनुसार, एक से 18 वर्ष की आयु के लोगों को उनके माता-पिता के स्वास्थ्य कार्ड से जुड़ा कार्ड जारी किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि (एक वर्ष तक की उम्र) के सभी शिशुओं के कार्ड को उनकी मां के स्वास्थ्य कार्ड से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि दिल्ली मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में हुई बैठक में स्वास्थ्य कार्ड परियोजना को वित्तीय मंजूरी दी। हालांकि, बयान में परियोजना के लिए स्वीकृत सटीक बजट को निर्दिष्ट नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण से निपटने के लिए केजरीवाल जल्द ही ‘विंटर एक्शन प्लान’ की घोषणा करेंगे: अधिकारी

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav