IPL 2022 CSK vs DC : दिल्ली कैपिटल्स की होगी चेन्नई सुपर किंग्स से कांटे की भिड़ंत, प्लेऑफ में बने रहना चाहेंगे ऋषभ पंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2022

नवी मुंबई। प्लेआफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर खड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार को होने वाले आईपीएल के मैच में दिल्ली कैपिटल्स को डेविड वॉर्नर के साथ पारी की शुरूआत के लिये सही बल्लेबाज को तलाशना होगा ताकि टीम शीर्ष चार में वापसी कर सके। दिल्ली इस समय दस टीमों में पांचवें स्थान पर है और उसके दस मैचों में दस अंक है। पिछले मैच में उसने सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रन से हराया। दूसरी ओर गत चैम्पियन चेन्नई टूर्नामेंट से लगभग बाहर है और प्लेआफ में प्रवेश की उसके लिये कोई उम्मीद नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम दस मैचों में छह अंक लेकर नौवें स्थान पर है और उसे न सिर्फ अपने बाकी मैच जीतने होंगे बल्कि दूसरे मैचों के नतीजे अनुकूल आने की भी दुआ करनी होगी।

इसे भी पढ़ें: ऑस्कर में थप्पड़ कांड के बाद Will Smith ले रहे थेरिपी, पाप धोने आए थे भारत?

दीपक चाहर और एडम मिल्ने चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हैं जबकि रूतुराज गायकवाड़ और रविंद्र जडेजा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। अंबाती रायुडू, धोनी, शिवम दुबे और मोईन अली ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। डेवोन कोंवे ने तीन मैचों में 144 रन बनाये हैं। गेंदबाजी में महीष तीक्षणा, मुकेश चौधरी और ड्वेन ब्रावो को विकेट मिले हैं लेकिन वे महंगे रहे हैं।

टीमें : चेन्नई सुपर किंग्स:महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा (कप्तान), मोइन अली, रुतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, मिशेल सेंटनर, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, डेवोन कॉनवे, शिवम दुबे , ड्वेन प्रिटोरियस, महेश तीक्ष्णा, राजवर्धन हैंगरगेकर, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ, सी हरि निशांत, एन जगदीसन, सुब्रंशु सेनापति, के भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी। दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अश्विन हेब्बर, डेविड वार्नर, मनदीप सिंह, पृथ्वी सॉव, रोवमैन पॉवेल, एनरिक नोर्किया, चेतन सकारिया, खलील अहमद, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुस्ताफिजुर रहमान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विक्की ओस्तवाल, यश धुल, केएस भरत और टिम सीफर्ट। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार