ऑस्कर में थप्पड़ कांड के बाद Will Smith ले रहे थेरिपी, पाप धोने आए थे भारत?

will smith
Google common license
निधि अविनाश । May 7 2022 12:34PM

थप्पड़ कांड के कुछ दिनों बाद वह भारत आए थे। उन्हें मुबंई एयरपोर्ट पर देखा गया था। न्यूज रिपोर्ट में बताया गया था कि विल भारत अपने पाप धोने आए थे। यह पहली बार नहीं है जब विल भारत आए हो, इससे पहले विल 2018 में भारत आए थे। तब वह हरिद्वार गए थे।

ऑस्कर को इतिहास में पहली बार किसी गलत चीज के लिए हमेशा याद किया जाएगा। 94वें ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन में विल स्मीथ की एक गलती उनपर काफी भारी पड़ गई है।

इसे भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने पार्टी में किया था अपने और शाहरुख़ खान के रिश्ते का खुलासा, दंग रह गए थे सभी

क्रिस रॉक को सरेआम थप्पड़ जड़ने की खबर से हर कोई सख्ते में आ गया था। जिस ऑस्कर ने विल स्मीथ को बेस्ट एक्टर से सम्मानित किया उसी ने विल पर 10 साल का बैन भी लगा दिया। इन सबके बीच डेली न्यूज की प्रकाशित रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि विल स्मीथ के अंदर एक गिल्ट है जिसे वो पूरी तरह से खत्म करना चाहते है और अपनी मन की शांति और इस सदमे से बाहर निकलने के लिए थेरेपी ले रहे है। 

इसे भी पढ़ें: Dance Deewane Junior के स्टेज पर रणवीर सिंह और नोरा फतेही के जबरदस्त डांस मूव्स देखकर लोगों के दिलों के लगी आग

गौरतलब है कि थप्पड़ कांड के कुछ दिनों बाद वह भारत आए थे। उन्हें मुबंई एयरपोर्ट पर देखा गया था। न्यूज रिपोर्ट में बताया गया था कि विल भारत अपने पाप धोने आए थे। यह पहली बार नहीं है जब विल भारत आए हो, इससे पहले विल 2018 में भारत आए थे। तब वह हरिद्वार गए थे। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव का रूद्रााभिषेक किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़