Delhi Election 2025: 8 विधायक समेत कई नेता BJP में शामिल, जानें नाम

By अभिनय आकाश | Feb 01, 2025

दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के आठ विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। आज आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले आठ निवर्तमान विधायक भाजपा में शामिल हुए। बताया जाता है कि ये विधायक चुनाव के लिए टिकट न दिए जाने से नाराज थे और अन्य दलों के संपर्क में थे। कुछ विधायकों ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे साझा किए और भ्रष्टाचार तथा अन्य मुद्दों को लेकर आप पर निशाना साधा। दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा और विजयंत पांडा की मौजूदगी में सभी विधायकों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। 

इसे भी पढ़ें: Parvesh Verma ने AAP के 'मोहल्ला क्लिनिक' को बताया हल्ला क्लिनिक,जनता को धोखा देने का टूल करार दिया

कौन-कौन आप नेता बीजेपी में शामिल हुआ?

भावना गौर, पालम से विधायक (दो बार की विधायक)

मदन लाल, कस्तूरबा नगर से तीन बार के विधायक 

गिरीश सोनी, तीन बार के विधायक 

राजेश ऋषि, दो बार के विधायक 

नरेश यादव, विधायक 

पवन शर्मा, विधायक 

रोहित मेहरोलिया, विधायक

बिजेंद्र गर्ग, पूर्व विधायक

प्रमुख खबरें

लखनऊ में 101 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, राजनाथ सिंह बोले- दुनिया में बढ़ा भारत का कद

43 वर्षीय शिवानी मेहरोत्रा ने यूरोप के माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

Irish Open: भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स तीसरे दौर के बाद संयुक्त 15वें पायदान पर

Mehbooba Muftu ने बारामूला के द्रंग में सड़क मरम्मत के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से लगाई गुहार