दिल्ली आबकारी नीति मामले में गृह मंत्रालय ने की बड़ी कार्रवाई, आरव गोपी कृष्णा और आनंद तिवारी को किया निलंबित

By अनुराग गुप्ता | Aug 22, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन आबकारी आयुक्त आरव गोपी कृष्णा और उपायुक्त आनंद तिवारी निलंबित कर दिया। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा आबकारी विभाग के 11 अधिकारियों के खिलाफ गंभीर चूक के लिए निलंबन और अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने के कुछ दिनों बाद गृह मंत्रालय ने यह कार्रवाई की।

इसे भी पढ़ें: 'एक दिन टूटेगा AAP का अहंकार', भाजपा ने पूछा- शराब घोटाले पर चुप क्यों हैं केजरीवाल 

गौरतलब है कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति को वापस ले लिया और फिर सीबीआई की कार्रवाई शुरू हुई। इतना ही नहीं मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच वाकयुद्ध चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Adani Airports को केंद्र का निर्देश, Navi Mumbai एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का शिफ्टिंग फैसला टालें

सोशल मीडिया पर नस्लीय दुर्व्यवहार का शिकार हुईं Coco Gauff, China Open विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

Ahmedabad में एक महीने के शिशु का अपहरण, पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा