दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, केजरीवाल ने कहा- राजधानी तीसरी लहर का कर रही सामना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2020

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिन में कोविड-19 के नये मामलों में वृद्धि हुई है और इसे महामारी की ‘तीसरी लहर’कहा जा सकता है। केजरीवाल ने कहा कि घबराने की जरुरत नहीं है और सरकार हालात पर लगातार नजर रखे हुए है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है। मुझे लगता है कि हम इसे महामारी की तीसरी लहर कह सकते हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं और घबराने की जरुरत नहीं है। हम सभी जरूरी कदम उठाएंगे।’’

इसे भी पढ़ें: पराली समस्या पर बोले अरविंद केजरीवाल, पूसा का 'बायो-डीकम्पोजर' सफल, SC को बताएंगे 

केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार ने उनकी संख्या (निजी अस्पतालों में आईसीयू बिस्तरों की) बढ़ाई थी, लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय ने हमारे फैसले पर रोक लगा दी। हम आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दे रहे हैं।’’ दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को एक दिन में सर्वाधिक कोविड-19 के 6,700 से ज्यादा नए मामले सामने आए, जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या 4 लाख से अधिक हो गई। वहीं, 48 और लोगों की मौत से राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से मृतकों की संख्या 6652 हो गई।

प्रमुख खबरें

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti