दिल्ली आग: केजरीवाल सरकार मृतको के परिजनों को देगी 10-10 लाख रुपए का मुआवजा

By अनुराग गुप्ता | Dec 08, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। इस घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटनास्थल का दौरा किया। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को हर मुमकिन मदद देने की बाद कही और मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।

केजरीवाल ने पूरी घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि यह बेहद दुखद और बहुत बड़ी घटना है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख का और जख्मियों को 1-1 लाख रुपए मुआवजा देने का एलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि जख्मी लोगों के इलाज का पूरा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी।

इसे भी पढ़ें: अग्निकांड को लेकर दिल्ली सरकार ने दिए जांच के आदेश, सात दिन के भीतर मांगी रिपोर्ट

फैक्ट्री के भीतर थे 59 लोग

पुलिस ने बताया कि एक आवासीय इलाके में चल रही फैक्ट्री में आग लगने के समय 59 लोग अंदर थे। आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल के 30 वाहन घटनास्थल पर पहुंचे। फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों के रिश्तेदार और स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर भाग रहे थे। आग की चपेट में आए लोगों के परेशान परिवार विभिन्न अस्पतालों में अपने संबंधियों को खोज रहे थे। मृतकों और झुलसे लोगों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार