दिल्ली अग्निकांड : अपने प्रियजनों की तलाश में अस्पताल पहुंचे व्याकुल परिजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुंडका में एक व्यावसायिक इमारत में आग लगने की घटना के बाद व्याकुल परिजन अपने प्रियजनों की तलाश में शुक्रवार की रात संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। इनमें से एक, अजित तिवारी ने बताया कि उनकी बहन मोनिका (21) घटना के बाद से लापता है। तिवारी ने कहा, ‘‘उसने पिछले महीने सीसीटीवी कैमरा पैकेजिंग ईकाई में काम शुरू किया था और बृहस्पतिवार को उसे पहली तनख्वाह मिली थी। हमें आग लगने के बारे में शाम पांच बजे सूचना मिली लेकिन यह अंदाजा नहीं था कि आग उसके कार्यालय की इमारत में ही लगी है। जब वह शाम सात बजे तक घर नहीं लौटी तो हमने उसकी तलाश शुरू की।’’

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया में कोरोना से मचा हाहाकार, किम जोंग उन ने कहा- इतिहास में सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रहा देश

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना शाम करीब चार बजकर 40 मिनट पर लगी, जिसके बाद 24 अग्निशमन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इमारत के एक कार्यालय में काम करने वाले अंकित ने कहा कि जब आग लगी तब दूसरी मंजिल पर एक ‘प्रेरक सत्र’ चल रहा था। उसने कहा, ‘‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं बच गया। मैं भी अपनी जान गंवा सकता था। जब हमें आग लगने का पता चला तब इमारत की दूसरी मंजिल पर एक प्रेरक सत्र चल रहा था। हमने खिड़कियों के शीशे तोड़े और किसी तरह भाग निकले।’’ एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उसकी एक रिश्तेदार लापता है।

पुलिस ने बताया कि कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी है और 12 घायल हैं। बहरहाल, उन्होंने मृतकों की अन्य जानकारियां जैसे कि लिंग या उम्र के बारे में नहीं बताया। यह आग मुंडका मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 544 के निकट लगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आग लगने सेलोगों की मौत पर शोक जताया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नेता विपक्ष व समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने भी घटना पर गहरा दुख जाहिर किया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

प्रमुख खबरें

पहले प्यार और अपनापन, फिर अचानक दूरी... क्या आप भी Puffer Fishing के शिकार हो रहे हैं?

South 24 Parganas में पूजा समिति विवाद में BJP कार्यकर्ता की मौत, जांच शुरू

Gurugram में Traffic जाम! 25 अगस्त को WFH का आदेश, School भी बंद

Kolathur Result: मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे MK Stalin, टीवीके के वीएस बाबू की जीत को चुनौती और ईवीएम पर सवाल