दिल्ली सरकार प्रवासी कर्मियों पर गृह मंत्रालय के आदेश को लेकर अन्य राज्यों के संपर्क में: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार प्रवासी कर्मियों के संबंध में गृह मंत्रालय के आदेश को लेकर अन्य राज्यों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि वे आगामी एक या दो दिन में एक उचित योजना लेकर आएंगे। केजरीवाल ने ट्विटर के माध्यम से प्रवासी कर्मियों से अपील की कि वे योजना को क्रियान्वित किए जाने तक घरों में रहें और बंद का पालन करें।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रवासियों के संबंध में आज आदेश पारित किया गया। इस संबंध में हम अन्य राज्य सरकारों से बात कर रहे हैं। योजना बनाकर आपको एक-दो दिन में सूचित करेंगे। तब तक आप घर पर ही रहें और बंद का पालन करें।’’ गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों को बुधवार को कुछ शर्तों के साथ उनके गंतव्यों तक जाने की अनुमति दे दी गयी।

इसे भी पढ़ें: एक विवाह ऐसा भी! संविधान को साक्षी मानकर सात फेरों में बंधे वर-वधू

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने एक आदेश में कहा कि फंसे हुए लोगों के समूहों को ले जाने के लिए बसों का इस्तेमाल किया जाएगा और इन वाहनों को संक्रमण मुक्त किया जाएगा तथा सीटों पर बैठते समय सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध