दिल्ली सरकार ने शिक्षा पर सालाना प्रति छात्र खर्च में बढ़ोतरी की: आर्थिक सर्वेक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सरकार ने शिक्षा पर 2016-17 में सालाना प्रति छात्र खर्च 50,812 रुपये को बढ़ाकर 2020-21 में 78,082 रुपये कर दिया। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 5,691 मान्यता प्राप्त स्कूल हैं जिसमें 44.76 लाख छात्र हैं। दिल्ली सरकार के सरकारी और सरकारी मदद प्राप्त 1230 स्कूल हैं। दिल्ली में चल रहे कुल स्कूलों इनकी हिस्सेदारी 21.61 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: बंगाल में ममता की वापसी तो तमिलनाडु में कांग्रेस गठबंधन की बल्ले-बल्ले, जानें 5 राज्यों के ताजा सर्वे का अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक की राज्य बजट विश्लेषण रिपोर्ट के मुताबिक 2020-21 में सभी राज्यों के बीच दिल्ली सरकार का शिक्षा क्षेत्र के लिए बजटीय आवंटन 23.2 प्रतिशत था। रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘दिल्ली में प्रति साल प्रति छात्र पर खर्च को सरकार ने 2020-21 में 78,082 रुपये कर दिया जो कि 2016-17 में 50,812 रुपये था।

प्रमुख खबरें

L&T का बड़ा ऐलान: Middle East संकट से Growth पर लगेगा ब्रेक, आय का अनुमान घटाया

FIFA World Cup 2026 प्रसारण पर फंसा पेंच, क्या सरकारी चैनल DD Sports बनेगा आखिरी सहारा?

Google DeepMind में बगावत: Military AI सौदे पर भड़के कर्मचारी, बनाई शक्तिशाली Union

AI की जंग में Anthropic का नया दांव, OpenAI को टक्कर देने के लिए Banking Sector में उतारे नए Tools