विदेश जाने वाले छात्रों, खिलाड़ियों व अन्य के लिए दिल्ली सरकार ने स्थापित किया टीकाकरण केंद्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने छात्रों, खिलाड़ियों और कामकाज के सिलसिले में विदेश जाने वाले लोगों के लिए सोमवार को शहर के एक स्कूल में विशेष कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया। सिसोदिया ने कहा कि इन श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले लोगों को टीके की पहली खुराक लगने के 28-84 दिन के अंतराल के बाद विशेष प्रावधानों के तहत इस केंद्र में दूसरी खुराक लग सकेगी। उक्त टीकाकरण केंद्र मंदिर मार्ग पर स्थित नवयुग स्कूल में स्थापित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: श्रेया घोषाल और कीर्ति कुल्हारी ने कोविड टीके की पहली खुराक लगवाई

उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार के विशेष प्रावधानों के तहत योग्य उम्मीदवारों को टीके की पहली खुराक लगने के 28-84 दिन के बाद दूसरी खुराक लग सकेगी। इस सुविधा का लाभ उठाने वालों को अपने साथ पासपोर्ट तथा अन्य यात्रा संबंधी कागजात लाने होंगे। एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक यह सुविधा उन्हें मिल सकेगी, जो 31 अगस्त के भीतर विदेश जाने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया