दिल्ली सरकार का ऐलान, राजधानी में नहीं होंगे IPL के मैच

By अनुराग गुप्ता | Mar 13, 2020

नयी दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से हुई पहली मृत्यु के बाद दिल्ली सरकार ने खेलकूद गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया है। इसका मतलब है कि इस बार दिल्ली में आईपीएल के मैच नहीं होंगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और स्पोर्ट ईवेंट्स को अभी बंद किया जाएगा। कोई भी स्पोर्ट ईवेंट जिसमें लोग इकट्ठे होते हैं उनको बंद किया गया है इसमें IPL भी शामिल है।

सिसोदिया ने कहा कि सभी जिला मजिस्ट्रेट से कोरोना वायरस के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। वहीं बीते दिनों सरकार ने ऐलान किया था कि राजधानी के स्कूलों, कॉलेजों और सिनेमा घरों को एहतियाती तौर पर 31 मार्च तक बंद रखा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Gaya Ji में Pind Daan का पूरा बजट: Train टिकट, होटल स्टे और पूजा फीस की डिटेल

KSRTC के लिए ADS फंड से बसें खरीद सकेंगे केरल के विधायक, वित्त वर्ष 2026-27 में अधिकतम 3 की अनुमति

Asian Games Badminton: पीवी सिंधू और Unnati Hooda क्वार्टर फाइनल में हारीं, पदक की उम्मीदें खत्म

LPU में रातभर हंगामा, सुबह फिर हाईवे जाम; रेप के दावे पर Punjab Police ने क्या कहा?