Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के कारण सबसे साफ हवा वाला दिन, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

By रितिका कमठान | Jun 19, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा एनसीआर में कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा। दिल्ली वालों को बुधवार 18 जून को प्रदूषण से भारी राहत मिली है। बीते आठ महीनों में दि्लली में साफ हवा का रिकॉर्ड बना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों की मानें तो बुधवार को एक्यूआई गिरकर 81 के स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में बीते 261 दिनों में सबसे साफ हवा दर्ज हुई है।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सामान्य से 2.6 डिग्री कम दर्ज हुआ है। दिल्ली में शाम 5.30 बजे सापेक्ष आद्रता 94 फीसदी दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने 18 जून से 24 जून तक के लिए बाद छाए रह सकते है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 जून को ऑेरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 19 जून को येलो अलर्ट जारी किया गया है। शाम के समय भी हल्की बारिश की संभावना है।

दिल्ली में 20 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है। शाम और रात के समय बिजली गिरने की संभावना है। यहां 30 से 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। बारिश की संभावना भी बनी हुई है। 21 जून को तापमान 37 डिग्री हो सकता है। इस दौरान हल्की बारिश और गरज के साथ बादल रह सकते है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: स्पीड क्लाइंबिंग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे Deepu Mallesh

चलती स्लीपर बस में नाबालिग से दरिंदगी: दिल्ली पुलिस ने दाखिल की 398 पन्नों की चार्जशीट, 51 गवाह और DNA रिपोर्ट शामिल

Asian Games: भारतीय मुक्केबाज Priya Ghanghas सेमीफाइनल में हारीं, मुक्केबाजी में जीता कांस्य पदक

Rajya Sabha Elections: समाजवादी पार्टी ने राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी को बनाया उम्मीदवार, अखिलेश यादव की मौजूदगी में दाखिल करेंगे नामांकन