52 साल बाद दिल्ली में पड़ रही है भीषण गर्मी, जलती 'लू' के साथ 3 मई तक आग उगलेगा आसमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को भी भीषण लू चलने और अधिकतम तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी की ओर से सुबह साढ़े आठ बजे जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, ‘‘ पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ तथा जम्मू, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों, तेलंगाना और ओडिशा में लू चलने की संभावना है।’’

इसे भी पढ़ें: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,337 नए मामले, 60 मरीजों की मौत

राष्ट्रीय राजधानी में 18 अप्रैल 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, शहर में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 304 रहा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Panchayat Chunav: तीसरे चरण में 68.39 फीसदी वोटिंग, Naharpura में सबसे ज्यादा मतदान

शिक्षा को व्यावहारिक जीवन में उतारना बेहद जरूरी, Shahjahanpur में बोलीं Anandiben Patel

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में भारी तबाही, 2 की मौत और 52 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद

असम में विनाशकारी Flood की जांच CBI से कराने की मांग, केंद्र को पत्र भेजेगी सरकार