Delhi: LG बोले- दिल्लीवाले अब मुफ्त चीजों के आदी हो गए हैं, केजरीवाल का पलटवार- लोगों का अपमान न करें

By अंकित सिंह | Jun 29, 2023

दिल्ली में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच वार-पलटवार का दौर लगातार जारी रहता है। इन सब के बीच एक बार फिर से यह देखने को मिल रहा है। इस बार बवाल उपराज्यपाल की एक टिप्पणी को लेकर बढ़ गया है। दिल्ली में मिलने वाले मुफ्त की सुविधाओं को लेकर उपराज्यपाल ने एक टिप्पणी की थी। इसी टिप्पणी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि ऐसा कह कर उपराज्यपाल दिल्ली के लोगों का अपमान ना करें। 

केजरीवाल का पलटवार

केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली के लोग मेहनतकश लोग हैं। कड़ी मेहनत से उन्होंने दिल्ली को संवारा है। LG साहिब, आप बाहर से आये हैं, दिल्ली और दिल्लीवालों को नहीं समझते। इस तरह दिल्ली के लोगों का अपमान मत कीजिए। दिल्ली सरकार दूसरी सरकारों की तरह चोरी नहीं करती। पैसे बचा कर लोगों को सहूलियत देती है। इस से आपको क्यों परेशानी है? वहीं, आम आदमी पार्टी ने एक ट्वीट में कहा कि LG साहब, आप दिल्ली की जनता को मुफ्तखोर बोल कर अपमानित क्यों कर रहे हैं? दिल्ली की जनता से आपको इतनी नफरत क्यों है?  आप ऐसा क्यों सोचते हैं कि मुफ़्त सुविधाओं पर सिर्फ आपका और नेताओं का हक है? - आपकी सारी बिजली फ़्री है, -आपका सारा पानी फ़्री है, -आपकी सेवा के लिए आपको जनता के पैसे से STAFF मिले हुए हैं। यही नहीं, आपको तो सैलरी भी जनता के पैसों से ही मिल रही है। 

इसे भी पढ़ें: Eid ul-Adha 2023 | राजधानी दिल्ली में पारंपरिक उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा

आप का निशाना

आप ने आगे कहा कि अब अगर इसी जनता के पैसों से अरविंद केजरीवाल जी जनता को थोड़ी सुविधाएं दे रहे हैं तो आपके तकलीफ़ क्यों हो रही है? लोग महंगाई से बहुत ज़्यादा परेशान हैं। जनता को मुफ़्त शिक्षा, मुफ़्त इलाज, मुफ़्त दवाइयाँ, बिजली क्यों नहीं मिलनी चाहिए? आपको और नेताओं को भी तो इतनी फ़्री सुविधायें मिलती हैं। दिल्ली की जनता को मुफ़्तखोर बोलकर जनता का अपमान मत कीजिए। आपको मुफ़्त सुविधाओं से इतनी ही नफ़रत है तो अपनी सारी सुविधाओं को आप छोड़ क्यों नहीं देते?

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya और Surya बाहर, यॉर्कर किंग Jasprit Bumrah के हाथ में MI की कमान

Taliban ने दिया भारत को अफगान-पाक बॉर्डर का ठेका, 46 मिलियन डॉलर की बड़ी डील!

NSDF Fund पर बड़ा खुलासा: खिलाड़ियों की ट्रेनिंग का पैसा Civil Services अफसरों पर खर्च

UP: 22 जिलों में कुदरत का रौद्र रूप, तूफान-बारिश से 111 की मौत, CM Yogi का आदेश- युद्धस्तर पर हो Relief Work