Delhi liquor scam: दो आरोपियों को मिली जमानत, केजरीवाल बोले- पूरा मामला झूठा, इसका मकसद AAP को बदनाम करना

By अंकित सिंह | May 08, 2023

राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत द्वारा मामले के दो आरोपियों को जमानत दिए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरा शराब घोटाला झूठा है। कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में दो आरोपियों को कोर्ट ने यह कहते हुए जमानत दे दी कि उनके खिलाफ मामले को प्रथम दृष्टया वास्तविक मानने के लिए सबूत पर्याप्त नहीं हैं। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि पूरा शराब घोटाला झूठा है। हम शुरू से कह रहे थे। अब तो अदालतें भी कहने लगी हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आप जैसी ईमानदार पार्टी को बदनाम करने के लिए बीजेपी का यह हताशा भरा कदम है। 

इसे भी पढ़ें: CM Arvind Kejriwal के 45 करोड़ के घर को लेकर कांग्रेस ने किया बड़ा दावा, अजय माकन ने कहा- 171 करोड़ हुए खर्च

आप सांसद ने कहा कि ईडी-सीबीआई का आरोप: राजेश जोशी के माध्यम से 30 करोड़ लेकर गोवा चुनाव में ख़र्च किया। लेकिन कल ईडी ने कोर्ट में कहा कि आप ने केवल 19 लाख ख़र्च किये। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ये सच दुनिया के सामने आ गया है कि अरविंद केजरीवाल एक कट्टर ईमानदार नेता हैं और आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। 

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास