CM Arvind Kejriwal के 45 करोड़ के घर को लेकर कांग्रेस ने किया बड़ा दावा, अजय माकन ने कहा- 171 करोड़ हुए खर्च

ajay maken
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

इसी बीच अब कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद्दे पर खुलकर केजरीवा पर निशाना साधा है। इस मामले में अब कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता अजय माकन ने प्रेस वार्ता कर अरविंद केजरीवाल पर गंभीर सवाल खड़े किए है।

इन दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के रेनोवेशन में खर्च हुई राशि को लेकर काफी चर्चा की जा रही है। कहा जा रहा है कि इस घर को रेनोवेशन में कुल 45 करोड़ रुपये खर्च हुए है। इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी लगातार आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमलावर है। इस मामले पर लगातार आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

इसी बीच अब कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद्दे पर खुलकर केजरीवा पर निशाना साधा है। इस मामले में अब कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता अजय माकन ने प्रेस वार्ता कर अरविंद केजरीवाल पर गंभीर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल खुद को आम आदमी दिखाते है और बड़े साइज के कपड़े पहनते है। एक रुपये की कलम का इस्तेमाल करते है और चप्पल पहन कर चलते है। ये सब दिखावा है। अजय माकन ने दावा कर बताया कि केजरीवाल का बंगला 45 करोड़ का नहीं बल्कि 171 करोड़ रुपये का बना है। उन्होंने कहा कि सादगी की मिसाल दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित थी।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल के आलीशान महल के निर्माण में 45 करोड़ रुपये की राशि खर्च नहीं हुई है बल्कि इसमें 171 करोड़ रुपये की लागत आई है। ये करोड़ों रुपये की वो राशि है जो कि कोरोना के समय में उपयोग होनी थी। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने अपने बंगले के आसपास के घरों को तुड़वाया है और अपने घर को आलीशान बनवाया है। इसमें उन्होंने आसपास के चार घरों में 22 अधिकारियों के फ्लैटों को तुड़वाकर अपने घर का हिस्सा बनाया और उसका रिनोवेशन करवाया है। वहीं जिन अधिकारियों के घर लिए गए हैं उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में टाइप 5 के कुल 21 फ्लैट दिए गए है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने जिन फ्लैटों को अधिकारियों के लिए खरीदा है उनकी कीमत 6 करोड़ रुपये है। इन घरों की कीमत भी केजरीवाल के महल के रेनोवेशन में शामिल की जानी चाहिए। केजरीवाल के घर के रेनोवेशन की भरपाई पूरी तरह से जनता के पैसों से किया जा रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़