गणतंत्र दिवस हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने जम्मू से एक किसान नेता को हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2021

जम्मू। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने जम्मू से एक प्रमुख किसान नेता को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने यह ट्रैक्टर परेड निकाली थी। ‘जम्मू एंड कश्मीर यूनाइटेड किसान फ्रंट’ के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह 26 जनवरी की हिंसा के मामले में जम्मू से हिरासत में लिए गए पहले शख्स हैं। वह जम्मू शहर के चाठा के निवासी हैं। 

इसे भी पढ़ें: लाल किला हिंसा मामले में 200 लोगों की तस्वीर जारी, दिल्ली पुलिस ने पहचान की प्रक्रिया शुरू की 

सिंह की पत्नी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ उन्होंने मुझे बताया था कि जम्मू पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक ने उन्हें बुलाया है और वह गांधी नगर पुलिस थाने जा रहे हैं। इसके बाद उनका फोन बंद आने लगा। पूछताछ करने पर, मुझे पता चला कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें दिल्ली ले जाया गया है।’’ उन्होंने दावा किया कि जब हिंसा हुई तब उनके पति लाल किले पर नहीं, बल्कि दिल्ली की सीमा पर थे। उन्होंने कहा कि वह एसएसपी के पास अकेले गए थे क्योंकि उन्हें कोई डर नहीं था। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा