Delhi Police ने प्रदर्शनकारियों से मारपीट मामले में दर्ज कीं 10 FIR, 5 गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 18, 2026

दिल्ली पुलिस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और मारपीट किए जाने के मामले में कम से कम 10 प्राथमिकी दर्ज की हैं और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाया।

इस मामले में गौरव को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके कथित साथियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग एक प्रदर्शनकारी के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। उनमें से एक व्यक्ति को यह धमकी देते हुए भी सुना गया कि प्रधानमंत्री या पुलिस के खिलाफ बोलने वाले किसी भी व्यक्ति की पिटाई की जाएगी।

वहीं, एक अन्य मामले में, 11 अक्टूबर को कमला मार्केट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रदर्शनकारियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और मारपीट करते हुए कुछ लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए कथित तौर पर इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की।

मामलों की सूची में 13 और 14 अक्टूबर को कनॉट प्लेस थाने में दर्ज की गई कई अन्य प्राथमिकी भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

रणजी ट्रॉफी: Priyansh Arya ने ठोके 199 रन, दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ बनाए 381/4

देश-विदेश के प्रमुख घटनाक्रम: Tiger Shroff की कार पर फायरिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक और खेल अपडेट्स

Gurugram में 14 ग्राम MDMA के साथ थाईलैंड की महिला गिरफ्तार, वीजा अवधि भी खत्म

श्रीगंगानगर में नहर के पानी को लेकर प्रदर्शन, 10 किसान हिरासत में लिए गए