लाल किला हिंसा मामले में एक्शन में दिल्ली पुलिस, जारी की 20 अन्य लोगों की तस्वीरें

By अभिनय आकाश | Feb 20, 2021

देश की राजधानी में गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किला पर ट्रैक्टर रैली की आड़ में हिंसा फैलाने वालों पर पुलिसिया कार्रवाई ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस की ओर से आरोपियों की तस्वीर जारी की गई है। पुलिस ने 26 जनवरी को लाल किले पर हिंसा मामले में 20 और लोगों की तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली पुलिस ने 20 और लोगों की तस्वीरें जारी की हैं, जो 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा में कथित रूप से शामिल थे। जिसके बाद इनके तलाश की प्रक्रिया भी तेज कर दी जाएगी। इससे पहले दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 26 जनवरी हिंसा मामले में 12 लोगों की तस्वीरें जारी की थी। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने नर्सरी में दाखिले के लिए उम्र सीमा में एक महीने की छूट दी

 लक्खा सिंह ने वीडियो जारी कर किया यह ऐलान

दिल्ली में लाल किला हिंसा का मास्टरमाइंड और एक लाख रुपये का इनामी पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिंह सिधाना ने 23 फरवरी को बठिंडा में प्रर्शन का एलान किया है। लक्खा ने कहा कि 23 फरवरी को बड़ी संख्या में आएं। लक्खा सिधाना गणतंत्र दिवस हिंसा मामले में दीप सिंह सिद्धू के बाद सबसे बड़ा आरोपी है। देशद्रोह और डकैती जैसी संगीन धाराओं में नामजद है। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा