दिल्ली बारिश: जलभराव के कारण साकेत मेट्रो स्टेशन के प्रवेश, निकास द्वार बंद किये गये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

नयी दिल्ली । दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह भारी बारिश के बाद जलभराव के कारण साकेत मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘ट्रेनें फिलहाल साकेत मेट्रो स्टेशन पर नहीं रुक रही हैं।

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी का बिहार सरकार पर निशाना, कहा- कुछ लोग विधानसभा को अपनी जागीर समझ रखे हैं

जलभराव के कारण प्रवेश/निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा पूरी येलो लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।’’ येलो लाइन उत्तरी दिल्ली में समयपुर बादली को गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।

प्रमुख खबरें

Runway से फिसलकर जमीन पर झुका Training Aircraft, Solapur में सुरक्षित बचीं महिला पायलट

दीवाली मिलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- 2047 का इंतजार मत कीजिए, छोटे-छोटे संकल्पों से ही हासिल होगा विकसित भारत का लक्ष्य

शांतिपूर्ण विरोध पर Bombay High Court की टिप्पणी, केस दर्ज कर आवाज दबाना लोकतंत्र के लिए दुखद

Women Reservation Bill: संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, 361 वोटों का आंकड़ा जुटाएगी सरकार