दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 34 नए मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए आकंड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को यहां जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी के कारण नगर में किसी और मरीज की मौत होने की खबर नहीं है। दिल्ली में अक्टूबर में अब तक कोविड-19 के कारण सिर्फ एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। पिछले महीने कोविड के कारण पांच लोगों की मौत हुयी थी। नए मामलों के साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 14,39,000 हो गयी। आंकड़ों के अनुसार, अब तक 14.13 लाख से अधिक मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं वहीं मृतकों की कुल संख्या 25,088 है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अधिकारियों ने पिछले दिन कुल 34,038 परीक्षण किए, जिनमें 26,258 आरटी-पीसीआर जांच थी।

प्रमुख खबरें

Gajanan Sankranti 2026: सावन की गजानन चतुर्थी आज, इन Mantras के जाप से चमक सकती है आपकी Fortune

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश