दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे स्कूल, 1 सितंबर से लगेंगी कक्षाएं, कोविड नियमों का होगा सख्ती से पालन

By अनुराग गुप्ता | Aug 27, 2021

नयी दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के बाद अब राजधानी दिल्ली में फिर से स्कूल को खोलने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोला जाएगा। एक सितंबर से छात्र स्कूल जा सकेंगे। 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए एक सितंबर से स्कूल खुलेंगे। जबकि छठी से आठवीं तक के छात्रों को 8 सितंबर से स्कूल आने की अनुमति होगी।  

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के नेतृत्व वाली विशेषज्ञ समिति ने चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को फिर से खोलने की सिफारिश की थी। समिति ने अपनी सिफारिश में कहा था कि माता-पिता के पास अपने बच्चों को स्कूल भेजने का विकल्प होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश