Delhi Cold Wave | ठिठुरी दिल्ली! 3.2 डिग्री तक लुढ़का पारा, जनवरी 2023 के बाद दर्ज हुआ सबसे ठंडा दिन

By रेनू तिवारी | Jan 12, 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इस समय भीषण शीत लहर (Cold Wave) की चपेट में है। सोमवार को दिल्लीवासियों ने इस सीजन की सबसे कड़ाके की ठंड महसूस की। शहर के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Maruti Suzuki के निदेशक मंडल ने गुजरात में भूमि अधिग्रहण के लिए 4,960 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को दी मंजूरी

 

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। विभाग ने बताया कि अगले दो दिन तक राजधानी में शीत लहर की स्थिति बने रहने का अनुमान है। इस बीच, दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी रही।

इसे भी पढ़ें: Balrampur में धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार

दिल्ली के करीब 20 निगरानी स्टेशनों में वायु गुणवत्ता बहुत खराब दर्ज की गई जबकि शेष स्टेशनों में यह खराब रही। नेहरू नगर में बदतर वायु गुणवत्ता दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 344 रहा। शहर का समग्र एक्यूआई 298 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

प्रमुख खबरें

भूकंप की मार झेल रहे कोलंबिया ने Donald Trump से मांगी राहत, अतिरिक्त टैरिफ टालने का किया अनुरोध

मैं कभी नहीं करूंगा पान मसाला का विज्ञापन, Shubhankar Mishra के पॉडकास्ट में बोले Sunny Deol

PM Modi के दिमागी नक्सल वाले बयान पर Kiren Rijiju ने दी सफाई, विपक्ष के आरोपों को नकारा

Sharmila Tagore ने बच्चों को सिखाया इस्लाम, किसी खास धार्मिक सोच को बच्चों पर नहीं थोपा