दिल्ली: व्हाट्सएप के जरिए पत्नी को दिया ‘तीन तलाक’, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी को ‘तीन तलाक’ देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि उत्तर दिल्ली के बाड़ा हिन्दू राव पुलिस थाने में शुक्रवार को दर्ज कराई शिकायत के बाद यह गिरफ्तारी की गई। पीड़िता की आजादा बाजार इलाके में रहने वाले आतीर शमीम से नवम्बर 2011 में शादी हुई थी।

इसे भी पढ़ें: पिछले 14 साल में सबसे अधिक विधायी कामकाज तथा सबसे अधिक बैठकें इस सत्र में हुयीं: नायडू

 

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) नूपुर प्रसाद ने बताया कि 23 जून को उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और इस संबंध में व्हाट्सएप पर एक फतवा भेजा। अधिकारी ने बताया कि मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

20 साल बाद संजय निरुपम की हुई घर वापसी, महायुति को कितना होगा फायदा?

टेस्ला CEO एलन मस्क का ऐलान, डीपफेक-शैलोफेक के खतरों को मात देगा X का नया अपडेट

Pakistan Govt Crisis: शहबाज जाएंगे, नवाज आएंगे, पाकिस्तान में फिर होगा चुनाव?

मुंबई उत्तर लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के पीयूष गोयल का मुकाबला कांग्रेस के भूषण पाटिल से होगा