दिल्ली में गणतंत्र दिवस और ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स को किया गया तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2021

नयी दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह और किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर राजपथ और राष्ट्रीय राजधानी की कई सीमाओं पर हजारों सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे 41 किसान संगठनों के प्रमुख संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि उनकी परेड मध्य दिल्ली में प्रवेश नहीं करेगी और यह गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर होने वाली आधिकारिक परेड के समापन के बाद ही शुरू होगी। संगठनों ने दावा किया है कि उनकी परेड में करीब दो लाख ट्रैक्टरों के हिस्सा लेने की उम्मीद है और यह सिंघू बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर तथा गाज़ीपुर (यूपी गेट) से होकर गुजरेगी। 

अधिकारी ने बताया कि राजपथ पर लोगों की जांच करने वाले कर्मी पीपीई किट पहने होंगे तथा मास्क एवं फेस शील्ड (चेहरे के आगे शीशा) लगाए हुए होंगे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच स्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) ईश सिंघल ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए राजपथ पर छह हजार पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: देश मना रहा 72वां गणतंत्र दिवस, राजपथ पर दिखेगी हिन्दुस्तान की ताकत, समारोह में पहली बार शामिल होंगे राफेल 

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों को पालन करते हुए परेड में केवल 25 हजार लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है। आमतौर पर एक लाख से अधिक लोग परेड देखने आते हैं। उन्होंने बताया कि इस साल परेड भी छोटी होगी। लाल किले की जगह नेशनल स्टेडियम पर ही खत्म हो जाएगी। केवल झांकियां ही लाल किले तक जाएंगी।  पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परेड मार्ग पर नजर रखने के लिए 140 सीसीटी कैमरे लगाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल

Tata Sons के IPO की उठी मांग, करोड़ों Investors के हितों और बेहतर Governance का दिया गया हवाला

National Athletics: Dev Meena-कुलदीप ने Pole Vault में रचा इतिहास, मिनटों में दो बार टूटा रिकॉर्ड!