दिल्ली विश्वविद्यालय ने चौथी कट-ऑफ सूची जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2021

नयी दिल्ली| दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शनिवार को अपनी चौथी कट-ऑफ सूची जारी की। हालांकि, पूर्व में जारी सूचियों में अधिक मांग वाले कॉलेजों जैसे हिंदू कॉलेज और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में अनारक्षित श्रेणी की सीटें पहले ही भर चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: किसानों ने कभी सड़कों को अवरुद्ध नहीं किया: किसान संघ के नेताओं ने दावा किया

प्रवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों में 0.25 प्रतिशत की कमी की गई है। इस कॉलेज में अन्य कोर्स के लिए प्रवेश बंद कर दिया गया है। किरोड़ी मल कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र, बीए (ऑनर्स) इतिहास, बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी और बीकॉम (ऑनर्स) कोर्स में प्रवेश अभी जारी है। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए बीकॉम (ऑनर्स) और अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में दाखिला प्रक्रिया बंद कर दी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर