दिल्ली हिंसा: भीम आर्मी ने UN को लिखा पत्र, कहा- भारत में गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2020

नयी दिल्ली। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने संयुक्त राष्ट्र से आग्रह किया है कि वह ‘भारत में गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन’ की जांच करें। उत्तरपूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के बाद आजाद ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, ‘‘ जब मैं लिख रहा हूं तो अब तक 45 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और हर घंटे मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। पुरुषों को पीट-पीटकर मारा जा रहा है और महिलाओं तथा लड़कियों के साथ बलात्कार हो रहा है।’’

चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘ हजारों की संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं और अपना घर छोड़कर जा रहे हैं... और अब तक राज्य प्रशासन पूरी तरह से विफल रहा है।’’ चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ‘ मूक दर्शक’ बनी रही। दलित संगठन के प्रमुख ने आरोप लगाया कि दिसंबर में इस कानून पर हस्ताक्षर होने के बाद से देश में सामाजिक-राजनीतिक स्थिति ऐसी है कि देश में ‘राज्य प्रायोजित अत्याचार ऊंचाइयां’ छू रहा है।

इसे भी देखें: थम नहीं रहा प्रतिक्रियाओं का दौर ? नेता कब तक छिड़कते रहेंगे जले पर नमक

प्रमुख खबरें

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान

एसबीआई का कुल कारोबार 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान : CS Setty

AYUSH क्षेत्र 2047 तक 318 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान, RIS रिपोर्ट में खुलासा

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया