दिल्ली को जुलाई में कोविड टीके की 15.19 लाख खुराक मिलेगी: आप विधायक आतिशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2021

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली को कोविड-19 से बचाव के लिए अपनी पात्र आबादी का टीकाकरण करने के वास्ते दो करोड़ से अधिक खुराक की आवश्यकता है लेकिन केन्द्र जुलाई में केवल 15.19 लाख खुराक देगा जिससे राष्ट्रीय राजधानी में टीकाकरण की गति और प्रगति गंभीर रूप से प्रभावित होगी। उन्होंने एक ऑनलाइन टीकाकरण बुलेटिन में कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र से अधिक खुराक की उम्मीद कर रही थी क्योंकि शहर महामारी की लहरों के प्रति अधिक संवेदनशील है।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव का आरोप, भाजपा राज में घोटालों के कारण बढ़ा विदेश में जमा ‘कालाधन’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमें केवल लगभग 15 लाख खुराक प्राप्त होने जा रही हैं। इस दर पर पूरी पात्र आबादी को टीकाकरण करने में 13 महीने या उससे अधिक समय लगेगा, लेकिन उस समय तक कोविड की कई लहरें दिल्ली में आ सकती हैं। इससे टीकाकरण की गति गंभीर रूप से प्रभावित होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम केंद्र से अपील करते हैं कि इस महामारी से निपटने के लिए दिल्ली को अधिक से अधिक संख्या में खुराक भेजें।’’ आतिशी ने कहा कि एक तरफ, केंद्र का कहना है कि वह 21 जून से सार्वभौमिक टीकाकरण शुरू कर रहा है और फिर दिल्ली को जुलाई के लिए सिर्फ 15 लाख खुराक दे रहा है।

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन