Mango Lassi Recipe: गर्मी में इस तरह बनाएं कूल-कूल मैंगो लस्सी

By मिताली जैन | Apr 14, 2024

गर्मी के मौसम में हमारा कई तरह की अलग-अलग ड्रिंक्स पीने का मन करता है। इस मौसम में सिर्फ पानी पीना अच्छा नहीं लगता है। हम सभी बॉडी को हाइड्रेट भी रखना चाहते हैं और साथ ही साथ अपने टेस्ट बड के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में आप मैंगो लस्सी बना सकते हैं। गर्मी के मौसम में जब आम खाना हम सभी को बेहद अच्छा लगता है तो ऐसे में आप आम और दही की मदद से मैंगो लस्सी तैयार करें।

इसे भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: व्रत के खाने को बनाएं टेस्टी, स्नैक्स के साथ खाएं ये डिप्स और चटनी

मैंगो लस्सी के लिए आवश्यक सामग्री-

- 1 कप पका आम 

- 1 कप सादा दही 

- 1/2 कप दूध या पानी 

- 2 बड़े चम्मच चीनी या शहद 

- बर्फ के टुकड़े (वैकल्पिक)

- सजावट के लिए पुदीने की पत्तियां 

मैंगो लस्सी बनाने का तरीका- 

- सबसे पहले आम को छीलकर काट लें। 

- अब एक ब्लेंडर में कटा हुआ आम, दही, दूध या पानी, चीनी या शहद डालकर ब्लेंड करें। 

- इसे अच्छी तरह स्मूथ होने तक अच्छी तरह ब्लेंड करें। 

- अब एक बार इसे टेस्ट करें और अपने अनुसार एडजस्ट करें। 

- आम की लस्सी को गिलासों में डालें। साथ ही, कुछ बर्फ के टुकड़े डालें।

- अंत में, इसे पुदीने की पत्ती से गार्निश करें।

- आपकी आम की लस्सी बनकर तैयार है। परिवार के साथ बैठकर इसका आनंद लें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Delhi Protest: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठा लिया ये बड़ा कदम

Haryana में 40000 बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गहराया संकट, Anil Vij ने दिए बातचीत के संकेत

Delhi में SIR के खिलाफ सड़क पर उतरे वाम दल, CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग, कई हिरासत में

ऐसा खतरा, बंद हो जाएंगी सारी वेबसाइट्स! PHP क्या है, जिसकी एक खामी से छाया इंटरनेट पर सबसे बड़ा खतरा